• 07592234553
  • heggcvid@mp.gov.in
  • Vidisha, (M.P) 464001

युवा उत्सव

शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्रियां प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि युवाओं को संस्कारवान विचारवान एवं बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाना भी है ।उच्च शिक्षा का एक मंतव्य यह भी है कि देश के युवाओं के व्यक्तित्व के बहिर्मुखी विकास के लिए अनुकूल अवसर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएं। इसी के मद्देनजर युवा उत्सव का आयोजन महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 1985 से विधिवत एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ किया गया था। 
               मध्य प्रदेश के प्रत्येक संस्था महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कैलेंडर के अनुसार छात्र-छात्राओं में संगीत साहित्य रंगमंच चित्रकला एवं वास्तुकला आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिता से युवाओं में सृजनात्मकता का विकास होता है । 
 इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संवर्धित  करते हैं
               सर्वप्रथम महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में और वहां से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं  मैं सहभागिता सुनिश्चित होती है । इस प्रकार युवा उत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक बौद्धिक विधाओं में भागीदारी कर छात्र-छात्राएं अपनी श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम अभिरुचि और कला क्षमताओं का प्रदर्शन और विकास करते हैं
 

 युवा उत्सव के उद्देश्य

 
1- विद्यार्थियों में युवा उत्सवों के माध्यम से महाविद्यालय ,जिला, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तर पर कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना एवं प्रोत्साहित करना
2- विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता ,सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना का विकास करना
3- युवाओं में अपने क्षेत्र राज्य एवं देश की सांस्कृतिक विरासत को पहचानना में एवं उसे संवर्धित करने के अवसर प्रदान करना
4- विद्यार्थियों को एक ऐसा सामूहिक अवसर एवं मंच प्रदान करना जहां वे अपनी संगीत,  कलात्मक, रूपांकन, रंग मंचीय एवं साहित्यिक क्षमता व प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सके
5-विद्यार्थियों के सृजनात्मकता और ऊर्जा का सामाजिक एवं राष्ट्रीय उद्देश्य हेतु रचनात्मक प्रयोग
युवा उत्सव की  प्रतियोगिताओं का वर्गीकरण इस प्रकार है 
 
1-  सांस्कृतिक पक्ष
-एकल नृत्य शास्त्रीय
– समूह नृत्य/ लोक नृत्य
– एकांकी
 -मूक अभिनय
-स्किट
-मिमिक्री
 
2- संगीत प्रतियोगिताएं
-एकल गायन शास्त्रीय
-एकल गायन सुगम 
-समूह गान भारतीय 
-समूह गान पाश्चात्य 
-एकल वादन परकुशन एवं नॉन परकुशन
एकल गायन पाश्चात्य
          
3-साहित्यिक प्रतियोगिताएं
 
-वाद विवाद 
-भाषण
– प्रश्न मंच
 
4 रूपांकन  प्रतियोगिताएं
-पेंटिंग 
-क्ले मॉडलिंग
 -रंगोली 
-कोलाज 
-पोस्टर निर्माण 
-कार्टून
       

शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा में युवा उत्सव के अंतर्गत 22 विधाओं का आयोजन  किया जाता है  ।छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भागीदारी करती हैं जिले स्तर स्तर पर विजयी छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं:-

   

सत्र   16-17, छात्रा का   नाम – 

नाम    नाम 16-17 
समूह गायन में प्रथम स्थान   –          कुमारी नीतू यादव ,कुमारी भारती मांजी ,कुमारी वंदना राय, कुमारी नैना खत्री ,कुमारी मोहिनी, कुमारी प्रिया राजपूत
एकल गायन सुगम  – भारती माझी- तृतीय स्थान
एकल गायन शास्त्रीय– कुमारी नीतू यादव, द्वितीय स्थान
    कुमारी नीतू यादव-                  
तबला वादन, प्रथम स्थान– कुमारी विशाखा प्रभाकर               हारमोनियम वादन– प्रथम स्थान
एकल पाश्चात्य गायन– कुमारी नैना खत्री
समूह नृत्य– पूजा जाटव रिंकी विश्वकर्मा भारती कुशवाह पलक गुप्ता मोना कुशवाह सरोज कुशवाहा भारती मांझी रोशनी चिरार
कुमारी स्वाति चौहान -वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रथम स्थान
समूह गायन पाश्चात्य में प्रथम स्थान पर कुमारी नैना खत्री एवं साथी
विश्वविद्यालय स्तर
 
समूह गायन भारतीय में  तृतीय स्थान प्राप्त किया
कुमारी नीतू यादव भारती माझी वंदना राय नैना खत्री मोहिनी सोनी प्रिया राजपूत
2017-18
प्रश्न मंचमंच- कुमारी नेहा लोधी कुमारी रजनी साहू प् सरोज कुशवाहा- प्रथम स्थान
समूह गायन भारतीय- कुमारी वैशाली प्रभाकर कुमारी कीर्ति गोस्वामी दिव्या दुबे अनीता रैकवार बंदना राय अंजू अहिरवार विशाखा प्रभाकर- प्रथम स्थान
कोलाज- कुमारी प्रज्ञा राठौर प्रथम स्थान
पोस्टर- कुमारी प्रज्ञा राठौर प्रथम स्थान
वाद्य यंत्र तबला वादन कुमारी वैशाली प्रभाकर प्रथम स्थान
वाद्य यंत्र हारमोनियम कुमारी विशाखा प्रभाकर प्रथम स्थान
विश्वविद्यालय स्तर
   समूह गायन- कुमारी वैशाली प्रभाकर कुमारी कीर्ति गोस्वामी  दिव्या दुबे अनीता रैकवार वंदना राय अंजू अहिरवार विशाखा प्रभाकर तृतीय स्थान
कोलाज कुमारी प्रज्ञा राठौर तृतीय स्थान
वाद्य यंत्र हारमोनियम कुमारी विशाखा प्रभाकर द्वितीय स्थान
वाद्य यंत्र कुमारी वैशाली प्रभाकर तबला वादन द्वितीय स्थान
2018-19
एकल गायन शास्त्रीय कुमारी विशाखा प्रभाकर
एकल वादन तबला वादन कुमारी वैशाली प्रभाकर प्रथम स्थान
समूह गायन भारतीय कुमारी दिव्या दुबे कुमारी रीना पाल कुमारी नैना विश्वकर्मा कुमारी शिवानी सूर्यवंशी कुमारी विशाखा प्रभाकर कुमारी अल्पना विश्वकर्मा
     विश्वविद्यालय स्तर
एकल गायन शास्त्रीय कुमारी विशाखा प्रभाकर तृतीय स्थान
एकल वादन- हारमोनियम तृतीय स्थान
            2019-20
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
प्रश्न मंच- कुमारी प्रीति अहिरवार कुमारी पूजा शर्मा कुमारी अर्पिता पटवा तृतीय स्थान
कार्टून कुमारी आशा महावर
तृतीय स्थान
एकल नृत्य कुमारी प्राची शर्मा द्वितीय स्थान
एकल गायन शास्त्रीय कुमारी रीना पाल द्वितीय स्थान
एकल गायन सुगम कुमारी रीना पाल प्रथम स्थान
वाद्य यंत्र ढोलक कुमारी समीक्षा साहू प्रथम स्थान
वाद्य यंत्र ढोलक कुमारी प्राची शर्मा द्वितीय स्थान
समूह गायन भारतीय कुमारी रीना पाल कुमारी मानसी सेन कुमारी मोनिका शर्मा कुमारी शिवानी सूर्यवंशी कुमारी नैना विश्वकर्मा कुमारी मीरा लोधी कुमारी मोनिका प्रजापति प्रथम स्थान
सत्र 2020 21 में कोरोना के कारण प्रतियोगिताएं नहीं  हो पाई